जाने ब्रह्मा मुहूर्त का पूरा सच
कहा जाता है कि जो लोग भी बीमारियों से मुक्त एक लम्बी आयु जीना चाहते है उनको ब्रहम मुहूर्त में उठना चाहिये। ब्रहम मुहूर्त यानि चमत्कारी बेला जो सूर्य उदय से पहले के ठीक 96 मिनट पहले का वो रहस्यमयी समय जिसका उपयोग करना अगर आपके जीवन में आ गया तो आप अपने जीवन में आये परिवर्तन को देखकर दंग रह जाओगे और आप अपने किसी भी सपने को इतनी आसानी से पा लोगे जितना की आपने सोचा भी नहीं होगा।आप किसी भी काम में इतने माहिर हो जाओगे की आप खुद हैरान रह जाओगे क्योकि ब्रहम मुहूर्त में किया गया काम उसी तरह विकसित होता है जैसे कि कोई बीज पानी खाद और सूरज की उपस्थिति में पौधा होता है।इसीलिए इस समय को रचनात्मक समय भी कहा जाता है। इस बात को पुराणों से लेकर आज के विज्ञान ने भी मानी है और आज हम इसकी ही बात करेंगे।
ब्रहम मुहूर्त को हमारे वेद पुराणों में बहुत महत्वपूर्ण जगह मिली हुई है। आप इसको इससे जान सकते है कि महर्षि मनु ने अपनी किताब में कहा है कि हमे ब्रह्म मुहूर्त में वेद पुराण और ध्यान का ज्ञान लेना चाहिये। अब आप देखो की इतना कठिन कहा जाने वाला वेदो के अध्धयन को महर्षि ने ब्रहम मुहूर्त में करने को कहा है तो इसके पीछे कोई बहुत बड़ा कारण ही रहा होगा और हा इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है। ये सिर्फ हिन्दू धर्म में ही नहीं बल्कि हर धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को अध्धयन, ध्यान, प्लान करने का समय बताया गया है।
इस समय जो सबसे बड़ी सकती काम करती है वो होती है आकर्षण की शक्ति। इसका मतलब है कि आप जो भी सोचते है उसके होने के सम्भवना 99% तक बढ़ जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि मैं तो पुरे दिन ही सोचता रहता हूँ तो इसका ब्रह्म मुहूर्त से क्या लेना देना है। तो इसका लेना देना है जैसे कि आप कुछ देर के लिए सोचो की हमारा ब्रम्हांड एक मोबाइल टावर है और हम सबका मस्तिष्क मोबाइल फ़ोन। तो दिन के समय में जब हम सब जगे हुए होते है तो सभी अपने मस्तिष्क से ब्रह्माण्ड में कोई न कोई विचार भेजते रहते है लेकिन ब्रह्म मुहूर्त के समय में जब सब सोये हुए होते है तो ब्रह्माण्ड की frequancy बहुत बढ़ जाती है जिसके कारण उस समय भेजा गया कोई भी विचार के पुरे होने की सम्भवना काफी बढ़ जाती है। आप खुद ही सोचो अगर आपको एक जगह से दूसरी जगह जाना है तो आप दिन के समय जल्दी पहुँचोगे या सुबह के 4 बजे।
साथ ही सुबह के समय में सभी और शांति रहती है जिसके कारण आप जो भी करते है उसमे आपका फोकस बनता है और आप अपने काम ज्यादा अच्छे से कर पाते है और अगर आप कुछ पढ़ते है या सीखते है तो आपको हमेशा और ज्यादा समय तक याद रहता है। आपका मस्तिष्क शांत होता है जिससे किसी भी काम में ध्यान जल्दी लगता है।
तो आज ही अभी अपने आप से वादा करो कि मैं सुबह ब्रहम मुहूर्त में उठूँगा। वैसे भी ये आप कुछ दिन ही करना होगा उसके बाद आप इतने ऊर्जावान और फोकस रहने लगोगे की आपका मन ही ज्यादा देर तक सोने को नहीं करेगा।
जाने ब्रह्मा मुहूर्त का पूरा सच | The Truth About Brahma Muhurta
Reviewed by SHUBHAM PAL
on
12:24:00 pm
Rating:
Reviewed by SHUBHAM PAL
on
12:24:00 pm
Rating:
No comments: