Sidebar Ads

banner image

Recent Posts

banner image

साहस Best Powerful Motivation






साहस Powerful Motivation

क्या हुआ आपको जो इतनी जल्दी हार मान ली जो। आपके सपने टूट गए है, क्या तुमने अपनी पूरी ताकत दे दी है जो तुम्हारे अंदर थी।
यही वो साहस था जो तुम पूरी दुनिया को दिखना चाहते थे ये बोल बोलकर कि मैं करके दिखाऊंगा हर हाल में करके दिखाऊंगा।
बस इतना सा ही था तुम्हारे अंदर या बस यही दिखाना चाहते थे कि सिर्फ एक बार हारने के बाद गिरकर वही पड़े हुए हो, अब उठने की हिम्मत भी नहीं हो रही है।
पूरी दुनिया को जो जितने की बात करते थे कहाँ गया वो जोश अरे कहाँ गया आपका वो उत्साह, कहाँ गया है आपका वो जूनून या हो गई है तुम्हारे सफल होने की इच्छा पूरी या मान ली तुमने हार।
इसीलिए तुम्हारे माँ बाप कहते थे कि बेटा ज्यादा ऊँची उड़ान मत भरो वरना गिर जाओगे हम जो कह रहे है उसी को मान लो उसी में भले दिन है तुम्हारे
लेकिन उस समय तो बहुत बड़ी बड़ी बातें की थी तुमने, घर वालो को बड़े बड़े सपने दिखाये थे बड़ा जोश था बड़ा उत्साह था लेकिन अब कहाँ गया तुम्हरा वो जोश ?
तुम्हे क्या लगता था की सिर्फ एक बार काम करने से तुम्हे सफलता मिल जाएगी तुम धीरूभाई अंबानी बन जाओगे, बिल गेट्स बन जाओगे या सचिन तेन्दुकर बन जाओगे या दो चार मोटिवेशनल किताबे पढ़कर और वीडियो देखकर तुम दुनिया के सबसे महान इंसान बन जाओगे।

या तुम आज फैसला ले लो कि तुम्हरे अंदर हौसला, ताकत और जूनून सब कुछ मर गया है या फिर मुझे खड़े होकर बताओ कि तुम अपने लक्ष्य को फिर से पाना चाहते हो खड़े होना चाहते हो लड़ना चाहते हो और फिर से कुछ बनकर के दिखाना चाहते हो।

आज के समय हर इंसान बड़े सपने देखता है लेकिन जब मेहनत करने की बारी आती है तो फट के हाथ में आ जाती है और उसे पता चलता है कि असली मेहनत असली ताकत होती क्या है। बोलना बड़ा आसान होता है लेकिन जब मेहनत करने की बारी आती है टी शरीर ने तकलीफ होने लगती है। दुःख होता है पीड़ा होती है दर्द होता है कि हमसे ये काम बन नहीं रहा है।

सिर्फ करके दिखायेंगे करके दिखायेंगे बोलने से कुछ नहीं होगा। आपने बहुत सारे लोगो को देखा होगा जो बोलते रहते है कि करके दिखायेंगे लेकिन जब करने की बारी आती है  तो वो खुद ही कही दिखायी नहीं पड़ते है।
        अरे तुम अपने आप से पूछो जो बोलने का साहस रखते हो वो करने का साहस रखते हो या नहीं। आप इस मैदान ने रहना चाहते हो या नहीं। यह दो मैदान है एक सिर्फ बोलने वालो का और एक सिर्फ करने वालो का। बोलने वाले लोग सिर्फ बाहर रहकर चिल्लाते चिल्लाते रहते है कि करो करो और वही करने वाले अंदर रहकर असली मेहनत करके कुछ करकर दिखाते है।

अब जो बोलने वाले है उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला क्योकि वे सिर्फ बोलते है उनसे कभी कोई गलती नहीं होगी लेकिन अगर तुम करने वाले वो तुमसे हज़ार गलतियाँ होगी तुम लाख बार गिरोगे और जब तुम गिरोगे तो बोलने वाले तुम पर चीखेंगे चिल्लायेंगे तुमको हज़ार बार टोकेंगे लेकिन अगर तुममे अभी भी हिम्मत है साहस है तो तुम उनको बोलकर नहीं अपने कर्मो से उनको चुप करोगे।

और उन लोगो के सामने कभी मत रोना जिन्होंने तुम्हारा दिल दुखाया था बल्कि हमेशा खुश रहना मुस्कुराते रहना ताकि उन लोगो को भी पता चले तुम कमजोर नहीं हो। आपको मंजिल मिले या ना मिले लेकिन अपने हौसलों को हमेशा बुलंद रखना जिससे कभी हारो भी तो जितने वालो से ज्यादा चर्चे तुम्हरी हार की हो। 

यदि कभी तुम्हे लगता है कि तुम कमजोर हो तुममे जोश नहीं है हिम्मत नहीं है ताकत नहीं है तो बिलकुल सही हो क्योकि तुम खुद ही अपने मन में शंकाओ का घर बनाये बैठे हो तुम्हे अपने आप ही विश्वास नहीं है  लेकिन यदि तुम्हे लगता है कि तुम बलशाली हो ताकतवर हो तुम ही हो जो इस दुनिया को बदल सकते हो तो है वो तुम ही हो जो इस दुनिया को बदल सकते हो।  अरे उठो अपनी ताकत को पहचानो क्योकि तुम जितना अपनी परेशानी को देखते रहोगे ये उतनी ही बड़ी होती जाएगी लेकिन जितना हल करोगे उतनी ही कम और छोटी होती जाएगी।

अब ये तुम्हारे हाथो में है कि जिंदगी भर ऐसे ही रोना रोते रहना है या अपनी ताकत से अपनी पहचान बनानी है।


साहस Best Powerful Motivation साहस Best Powerful Motivation Reviewed by SHUBHAM PAL on 9:06:00 am Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.