भरोसा सिर्फ खुद पर करो |
जिंदगी का एक उसूल हमेशा याद रखना दोस्ती सबसे करना लेकिन भरोसा सिर्फ खुद पर रखना
अपने रास्ते हमेशा खुद चुनना क्योकि तुम से बेहतर तुम्हे कोई और नहीं जानता होगा।
कभी किसी से कोई उम्मीद मत रखना क्योकि किसी से उम्मीद ही हमेशा दुःख देती है और जब मंजिल तुम्हारी है तो उसके लिए मेहनत भी सिर्फ और सिर्फ तुम को ही करनी पड़ेगी।
याद रखना दुनिया हमेशा से उगते सूरज को ही सलाम करती है वो तुम्हारी मेहनत और तुम्हारे संघर्ष को हमेशा नज़रअंदाज़ करती है। इसीलिए अगर तुम्हे कोई नज़रअंदाज़ करे तो ये बात याद रखना कि दुनिया हर उस चीज़ को नज़रअंदाज़ कर देती है जो उसकी हैसियत से बाहर होती है।
किसी ने क्या खूब कहा है -
जीने का बस बस यही अंदाज़ रखो जो तुम्हे न समझे उसे नज़रअंदाज़ करो।
क्योकि आपके पास बहुत ही सिमित समय है इसे फालतू के लोगो पर बर्बाद मत करो , आज से ही अभी से ही अपने सपनो के लिए जीना शुरू कर दो।
खो देता है जो वक्त को वह जिंदगी भर पछताता है क्योकि गुज़रा हुआ वक्त कभी लौटकर नहीं आता है। इसीलिए इस दुनिया की परवाह करना बंद कर दो क्युकी जिनके पास कुछ नहीं होता है दुनिया उनपर हंसती है और जिनके पास सबकुछ होता है यह दुनिया उनसे जलती है।
ये जिंदगी का कड़वा सच है - ना लोगो को कायदे पसंद है और ना लोगो को वायदे पसंद है, यहा लोगो को सिर्फ अपना फायदे पसंद है। इसलिए अगर आप जरूरत से ज्यादा वक्त और इज्ज़त लोगो को दोगे तो लोग आपको गिरा हुआ समझेंगे।
कभी किसी की बातो में आकर अपनी हिम्मत मत हारना क्योकि जहा हिम्मत समाप्त हो जाती है वही से आपकी हार की शुरुआत हो जाती है। आपका आत्म विश्वास ही आपकी सबसे बड़ी दौलत है।
जिंदगी में अगर बुरे वक्त से गुज़र रहे हो तो खुद को हमेशा याद दिलाते रहना कि वक्त ने फँसाया है, लेकिन मैं परेशान नहीं हूँ। हालातो से हार जाऊ , मैं वो इंसान नहीं हूँ।
जिंदगी की तपिस चाहे जितनी भी तेज़ हो कभी हताश नहीं होना, क्योकि धूप कभी चाहे जितनी भी तेज़ हो लकिन कभी समुन्दर को सूखा नहीं सकती।
और कभी अपने ऊपर घमंड भी मत करना क्योकि अगर तूफान ज्यादा हो तो कश्तियाँ डूब जाती है और अहंकार अगर हो तो बड़ी-बड़ी हस्तिया डूब जाती है। दोस्तों, जिस प्रकार लोहे का जंग ही उसको खत्म कर देता
है, ठीक उसी तरह किसी इंसान का घमंड और अहंकार उसे खत्म कर देता है।
इस दुनिया में ऐसी कोई मंजिल नहीं है जिसपर जाने का रास्ता न हो। अगर आपने ठान लिया कि जितना है तो आपको कोई रोक नहीं सकता चाहें वो ओलंपिक की दौड़ हो या फिर जिंदगी की।
जिंदगी में अगर हारने से से डर लगता है तो कभी जितने की उम्मीद मत रखना क्योकि जीत हासिल करने के लिए मेहनत के साथ साथ जुनून और सिरफ़िरा भी होना भी बहुत जरूरी है। अगर तुम्हे अपने लक्ष्य से प्यार है, उसके लिए पागलपन है तो तुम उसके लिए कुछ भी कर गुज़र जाओगे।
इस दुनिया में लोगो की बस यही दिक्क्त है वो अपने लक्ष्य के बारे में बड़ी बड़ी बाते करते है लेकिन कभी उसपर काम कुछ नहीं करते है। लोग सपने तो बहुत बड़े बड़े देख लेते है लेकिन अपनी सोच नहीं बदल पते है और जो व्यक्ति अपनी सोच नहीं बदल सकता है वो कुछ नहीं बदल सकता है।
जिंदगी में बुरा वक्त किसका नहीं आता लेकिन समझदार इंसान उस समय अपने रास्ते बनाते है और कमजोर इंसान बहाने बनाता है। अच्छा खाना तो हर कोई चाहता है लेकिन खेती करना कोई नहीं चाहता है, ठीक उसी तरह अच्छी जिंदगी तो हर कोई चाहता है लेकिन मेहनत करना कोई नहीं चाहता है।
क्या आप भी उन्ही लोगो में से एक है ?
अगर नहीं तो आज से अभी से लोगो की परवाह किये बिना अपने काम में जुट जाओ और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहिये।

और अंत में बस इतना ही कहना चाहूंगा कि मायूस मत होना जिंदगी से किसी भी वक्त तेरा नाम बन सकता है , दिल में हो आग और हौसले हो बुलंद तो अख़बार बेचने वाला भी कलाम बन सकता हैं।
भरोसा सिर्फ खुद पर करो | Motivational Video in Hindi
Reviewed by SHUBHAM PAL
on
5:47:00 am
Rating:
Reviewed by SHUBHAM PAL
on
5:47:00 am
Rating:
No comments: