नयी जिंदगी देगा ये आपको
आपने और हमने आधी जिंदगी निकाल दी हमने पढ़ते पढ़ते और सीखा क्या, एक - दुसरे को नीचा दिखाना।
जिंदगी में सब कुछ पाने में हम ऐसी दौड़ में लग जाते है, कि जिन्दगी हमारे हाथों से निकल जाती है
जरा एक बार दिल से सोच कर देखो, आखिर क्या पा लिया जिंदगी भर दौड़ के।
क्या खुशी मिली, क्या सुकून मिला, क्या आराम मिला या किसी का प्यार मिला ?
क्या मिला ये तो नहीं पता, लेकिन ये जरूर पता है कि क्या हमने खो दिया है।
पूरी जिंदगी निकल गयी तुम्हारे हाथ से... लेकिन अभी भी वक्त है थोड़ा सा जी लो।
जिंदगी में इतना संघर्ष जरूर कर लेना कि
अपने बच्चों का आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए दूसरो का उदाहरण न देना पड़े।
जीवन का आनंद भी इतना तो जरूर उठा लेना, कि आखिरी समय पर अफ़सोस ना हो
ये दुनिया पल पल रंग बदलती है और लोग पूछते है होली कब है
ना ये दुनिया तुमको आगे बढ़ने देगी, ना पीछे हटने देगी
इसलिए दुनिया के लोगो की कभी फ़िक्र ही मत करना।
किसी ने क्या खूब कहा हैं -
ये वो दौर है ज़नाब जहा मासूमियत को बेफ़कूफी कहा जाता हैं,
यहा कपड़े और चेहरे अकसर झूठ बोला करते है असलियत तो वक़्त बताता है।
क्योकि असली बादशाह तो वक्त होता है, इंसान तो यूं ही गुरुर करता है।
इसलिए जिंदगी में किसी को इतना महत्व मत देना कि वो तुम्हारे चहरे से मुस्कान छीन ले
रिश्ते इस जिंदगी की सबसे खुबसूरत चीज़ होती है शायद इसीलिए दूर जाना पड़ता है
ये जानने के लिए कि नजदीक कौन है ?
ये दुनिया की कड़वी सच्चाई है कि सच्चे इंसान को झूठे इंसान से ज्यादा सफाई देनी पड़ती है।
लेकिन उम्र और पैसे पर घमण्ड करने वाले शयद ये बात भूल जाते है कि जो चीज़ गिनी जा सकती है वो
यक़ीनन खत्म हो जाती है।
कई बार जिंदगी में ऐसा समय जरूर आएगा जब ऐसा लगेगा की सब कुछ ठहर गया है
कोई रास्ता नज़र नहीं आ रहा है, लगता है जैसे की जिंदगी कोई इम्तेहान ले रही है
पता नहीं ये मुश्किल वक्त कब खत्म होगा और ये जिंदगी से ये सभी परेशानिया जाएगी ?
दोस्तों एक बात याद रखना जिंदगी में परेशानिया और चुनौतिया तो आती रहेगी
लेकिन अगर आपके मन में ताकत है और विश्वास है तो आप बुरे समय में ठीके रहोगे
आप हार नहीं मानोगे और टुटोगे नहीं फिर एक समय बाद ये बुरा समय भी गुज़र जायेगा
अगर आपकी जिंदगी में भी बुरा वक्त चल रहा है तो थोड़ा सा सब्र कीजिये और हिम्मत से काम लीजिये
जब अच्छा समय ज्यादा दिन नहीं टिक पाया तो ये बुरा समय भी नहीं टिक पायेगा।
जिंदगी में तो बदलाव आते रहेंगे बस आप हर परिस्थिति में मुस्कुराते हुए आगे बढ़ते रहिये।
और याद रखे जिंदगी में कुछ भी पाना असंभव नहीं है
नयी जिंदगी देगा ये आपको | Best Inspirational Quotes Motivational speech in Hindi
Reviewed by SHUBHAM PAL
on
12:47:00 am
Rating:
Reviewed by SHUBHAM PAL
on
12:47:00 am
Rating:
No comments: