Sidebar Ads

banner image

Recent Posts

banner image

HOW TO CONCENTRATE ON STUDIES or WORK (HINDI) - DEEP WORK PRINCIPLE





DEEP WORK PRINCIPLE

लेखक इस किताब में बोलता है कि अगर आपको आने वाली अर्थव्यवस्था में जीवित या आगे बढ़ते रहना तो आपको इन तीन में से एक तरह का इंसान तो बनना ही होगा।

1. एक Highly Tech Skilled Worker यानि जो नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनता हो और उसे अच्छे से समझता हो क्योकि आज की इस तेजी से बदलने वाली दुनिया में टेक्नोलॉजी भी बहुत तेज़ी से बदल रही है मतलब कि कुछ साल पहले जो टेक्नोलॉजी लोग पढ़ रहे थे आज व्ही टेक्नोलॉजी उससे बेहतर टेक्नोलॉजी से बदल रही है  इसलिए अपडेट रहने वाले मास्टर्स की डिमांड हमेशा रहेगी।

2. दूसरे वे लोग जिन्हे लेखक सुपरस्टार बोलते है।  ये वे लोग होते है जो अपने काम में हद से ज्यादा अच्छे होते है। पहले लोग किसी भी काम के लिए शहर के लेवल पर कॉम्पीशन करते थे जिससे उन्हें ग्राहक मिलने की सम्भवना ज्यादा होती थी लेकिन आज टेक्नोलॉजी के इतने आगे बढ़ जाने के कारण उसी काम के लिए दुनिया के स्तर पर आपको कॉम्पीशन करना पड़ता है। क्योकि जो अच्छा होगा अपने काम में सुपरस्टार होगा उसी को काम मिलेगा तो आपको अपने काम में सुपरस्टार होना जरूरी होगा।

3. तीसरे वो लोग जिनके पास कैपिटल है यानि पैसे है। जिनके पास पैसे है वो किसी भी अच्छे स्टार्टअप और व्यापार में निवेश कर सकते है जो उनको बहुत अच्छे रिटर्न दे सकते है।

अब हमसे से ज्यादातर के पास तीसरे नंबर का होने का विकल्प नहीं होगा तो हमे पहले या दूसरे नंबर में से एक तो होना ही होगा। इस तरह के इंसान बनने के लिए लेखक बोलते है कि हमारे अंदर दो चीज़ो का होना बहुत जरूरी है। 
पहला होगी कि हमारे अंदर सिखने की पावरफुल गुण जिसके कारण हम बड़ी से बड़ी कठिन चीज़ो को भी आसानी से समझ सकेऔर कठिन से कठिन टेक्नोलॉजी सिस्टम्स को सीखकर उसके मास्टर बन पाए। और दूसरी ऐसी योग्यता जिसके कारण हम हाई लेवल के काम करके ऊँचे लेवल के इनपुट अच्छी गुणवत्ता और तेजी के साथ दे पाए। 
              इन दोनों योग्यताओ को अपने अंदर डालने के लिये आपके जो टेक्निक आपके काम आएगी उसे DEEP WORK लेखक बोलते है।

तो जब भी कोई काम आपके सामने आता है आप उसे दो में से एक तरह कर सकते हो। पहला आप उसे डीप वर्क के द्वारा कर सकते हो या सैलो वर्क से करने की कोशिश कर सकते हो।
        DEEPWORK उसे बोलते है जब कोई किसी काम को अपने फोकस के साथ बिना अपना ध्यान भटकाए  करता है बिलकुल एक संयासी की तरह और अपनी योग्यताओ का पूरा प्रयोग करते हुए किसी काम को करता है तब उसको नकल करना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल हो जाता है
        SALLOW WORK उसे बोलते है जब कोई इंसान किसी भी काम को करते करते अपना ध्यान भटकाता रहता है। अपने काम के बीच में ही बार बार अपना फ़ोन चेक करता रहता है या इधर उधर का सोचते रहता है। जिसके कारण वो अपना काम उतने अच्छे से नहीं कर पाता है और ना ही वह कोई ऐसा काम कर पाता है जिसे कोई नकल ना कर सके। और ना ही उसकी कोई योग्यता सुधरती है बल्कि वो पहले से भी खराब होती रहती है।

अब परेशानी ये है कि हम सब में से 95% लोग अपने काम को SALLOW WORK से करते है और जिसकी आपको सबसे ज्यादा जरूरत है वो होती है DEEP WORK अप्रोच की।  लेकिन आज के समय में डीप वर्क अप्रोच कम होती जा रही है लेकिन जो लोग इसका इस्तेमाल करते है उनको उसका ईनाम भी ऐसा ही मिलता है। जैसे कि लोग बताते है जब बिल गेट्स कोडिंग करते थे वो घंटो घंटो तक बिना रुके करते थे और कोडिंग करते करते थककर कीबोर्ड पर ही सो जाते थे। फिर इसका रिजल्ट आप देख ही सकते है। ऐसे ही बहुत लोग बहुत कुछ प्राप्त कर पाए है वो भी कम समय में क्योकि वे डीप वर्क से काम करते थे।

आज आपको मैं कुछ पॉइंट बताऊंगा जिससे आप भी DEEP WORK करना सीख पाओगे और कम समय में ज्यादा अच्छा रिजल्ट दे पाओगे। 

1. अगर आप रोज जिम जाकर सिर्फ रबर के मशीनों से व्यायाम करोगे और सोचोगे की एक दिन मैं इससे मजबूत हो जाऊंगा और फिर बहुत ज्यादा वजन उठा लूंगा तो ये नहीं होगा ठीक उसी प्रकार रोज अपने सारे काम बिना फोकस के करोगे और फिर सोचोगे कि एक दिन जरूरत के समय मैं अचानक फोकस से काम कर  लूंगा तो वो नहीं होगा क्योकि वो आपकी आदत बन गयी होगी इसलिए रोज जब भी कोई काम करो पुरे फोकस के साथ करो। जिससे आपके मस्तिष्क को मजबूती मिलेगी आपके बार बार विचलित होने से बचाने में। और आपका फोकस बढ़ने लगेगा।

2. आपको हमेशा बहुत सारे काम एक साथ करने के स्थान पर पहले एक काम को खत्म करना चाहिए और फिर अपना कोई दूसरा काम शुरू करना चाहिए क्योकि जब आप एक साथ बहुत सारे काम करते हो तो आपका फोकस ठीक से काम नहीं कर पाता है जिसके कारण आप वो काम उतने अच्छे से नहीं कर पाते है और आपका समय भी बहुत ज्यादा खराब होता है लेकिन जब आप एक काम में लगे रहते हो तो आपका पूरा फोकस उसी में लगा रहता है जिसके कारण आप काम को पूरी योग्यता के साथ तेज़ी से खत्म कर पाते हो।
         इसके लिए आप ये कर सकते हो कि आप समय को फिक्स करो कि मैं इस एक घंटे में बस ये काम करूंगा कोई मोबाइल नहीं कोई बाथरूम नहीं कोई पानी नहीं।, जो भी करना है पहले ही कर लो और फिर पुरे फोकस के साथ लग जाओ फिर बीच में कही मत जाओ। ऐसे ही करते करते आपका फोकस बढ़ेगा और आपमें ये आदत का रूप ले लेगा।

3. आपको अपनी लाइफ में एक रूटीन फॉलो करना चाहिए क्योकि कभी भी सफलता एक दिन काम करने से नहीं मिलती है। आपको उसके लिए रोजाना थोड़ा थोड़ा काम करना पड़ता है इसलिए अपने कामो को रुटीन का रूप दो और उस पर रोज काम करो। जिससे आप कम समय में भी ज्यादा काम और अच्छा काम कर पाओगे।  जिससे आप बेहतर रिजल्ट प्राप्त करोगें।

4. आप जब भी काम कर रहे तो सिर्फ काम करो और जब आप आंनद ले रहे हो तो सिर्फ मज़े करो किसी और चीज़ का मत सोचो जिससे आपके माइंड में फोकस आएगा।  अपने माइंड को डीप वर्क से काम करने के बाद पूरा आराम दो और उसे ये मिलना ही चाहिए क्योकि उसने अपना बेस्ट काम किया है।  
HOW TO CONCENTRATE ON STUDIES or WORK (HINDI) - DEEP WORK PRINCIPLE HOW TO CONCENTRATE ON STUDIES or WORK (HINDI) - DEEP WORK PRINCIPLE Reviewed by SHUBHAM PAL on 1:00:00 am Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.