Sidebar Ads

banner image

Recent Posts

banner image

खुद को समझना सीखो | Emotional Intelligence by Daniel Goleman in Hindi



खुद को समझना सीखो 



दोस्तों अगर किसी की गाड़ी को किसी से हल्का सा धक्का भी लग जाये तो वो ऐसे लड़ते है जैसेकि उनकी खानदानी दुश्मनी हो और लोग छोटी छोटी बातो पर इतना रिएक्ट करते करते है कि पूछो ही मत और आज कल तो एक सोशल मीडिया पोस्ट आपके घर आग तक लगवा सकती है। आपको पता है ऐसा क्यों होता है ? ये होता है क्योकि इमोशनल इंटेलिजेंस नाम की चीज़ होती है  जो हमे पता ही नहीं है और यही है वो जिसकी दुनिया में सबसे ज्यादा कमी है।

इमोशनल इंटेलिजेंस क्या है अगर इसे एक लाइन में बोला जाये तो इमोशनल इंटेलिजेंस वो काबिलियत होती है जिसके द्वारा हम अपने और  दूसरे के इमोशन को समझकर उसके अनुसार अपनी प्रतिक्रिया देते है। और आज हम इमोशनल इंटेलीजेंट लोगो के 7 गुणों के बारे में बात करेंगे जिससे आपको पता चलेगा कि आप उनमे से हो या नहीं ?

1. ये लोग अपनी आलोचना से सिखते है। 
      आप सभी को पता ही है कि  किसी को भी अपने बारे में गलत सुनना पसंद नहीं होता है लेकिन इमोशनल इंटेलीजेंट लोगो को पता होता है कि ये मौका होता है कुछ सिखने का। भले ही सामने वाला बेबुनयादी बाते कर  रहा हो या बिलकुल गलत बोल रहा हो फिर भी एक बार सोचना कि ये बात मुझको किस तरह एक अच्छा इंसान बना सकती है और मुझमे सच में ये बुराई है तो मैं इसे खत्म कर देता हूँ।

2. अपनी गलती होने पर इमोशनल इंटेलीजेंट लोग माफ़ी मांगने में हिचकिचाते नहीं है। 
          जब कभी भी आपकी किसी अपने से लड़ाई हो जाती है तो आपको माफ़ी मांगने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है, ये कमजोर लोगो का काम नहीं है। इमोशनली इंटेलीजेंट लोग अपनी गलती पर माफ़ी मांग लेते है जिसके कारण वो दयालु और अच्छे नज़र आते है जिसके कारण लोग उन्हें पसंद करते है। इमोशनली इंटेलीजेंट लोगो को पता रहता है कि माफ़ी मांगने का मतलब हमेशा ये नहीं होता है कि आप गलत हो बल्कि आप अपने घमंड ये ज्यादा अपने रिश्ते से अहमियत देते हो।

3. इमोशनली इंटेलीजेंट लोग दूसरे लोगो की माफ़ करते है, भूल जाते है और आगे बढ़ जाते है। 
       बहुत सारे लोगो की आदत होती है कि वो पुरानी घटनाओ को याद कर करके परेशान होते रहते है। न ये लोग उस इंसान को माफ़ करते है और न उस घटना को भूलते है ये इस तरह से जीना हुआ कि किसी ने आपको चाकू मार दिया है और आप अपने जख्म से चाकू को निकाल ही नहीं रहे हो बल्कि उससे बस परेशान हो रहे व्ही दूसरी ओर इमोशनली इंटेलीजेंट लोग उस इंसान को माफ़ कर देते है और इस घटना को भूलकर आगे बढ़ जाते है और उससे कुछ सीख लेते है कि भविष्य में दोबारा ऐसी गलती ना हो जिससे उन्हें कोई परेशानी दे सके।

4. ये लोग अपने वादों को पूरा करते है। 
         आजकल लोग अपने वादों को तोडना बहुत सामान्य हो गया है लेकिन अगर आप सोचते हो कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है तो आप गलत है इससे बहुत फर्क पड़ता है क्योकि जब आप बार बार वादों को तोड़ते हो तो ये आपकी आदत बन जाता है जिसके कारण लोग आप पर भरोशा करना बंद कर देते है। इमोशनली इंटेलीजेंट लोग इस बात को समझते है की जब आप किसी से कोई वादा करते हो चाहे फिर वो पार्टी देने का हो, कही जाने का हो या उधार ही चुकाने का हो और फिर आप उसे तोड़ देते है तो उस इंसान को कैसा लगता होगा और आपकी क्या छवि बनेगी इसलिए इमोशनली इंटेलीजेंट लोग वादों को पूरा करते है।

5. इमोशनली इंटेलीजेंट लोग दुसरो से हमदर्दी रखते है। 
        अक्सर ये माना जाता है कि लड़के इमोशनल नहीं होते है या वो इमोशन को जाहिर नहींकरते है  वही लड़कियाँ इमोशनल होती है  इसलिए जब कभी भी लड़कियों को कोई प्रॉब्लम आती है तो लड़के उसको हल बताने लगते है। लेकिन ये सही नहीं है क्योकि परेशानी का हल तो कोई भी बता सकता है पर वो आपको इसलिए बता रही है इससे आप उसके साथ हमदर्दी रखो, जिससे वो अच्छा महसूस करे।

6. ये लोग कोई भी प्रतिक्रिया देने से पहले सोचते है।
     शुरू में मैंने जो कार वाला  उदाहरण दिया उसमे अगर पहला व्यक्ति इमोशनली इंटेलीजेंट होता और सोचता कि क्या पता दूसरा ड्राइवर किसी आपातकालीन स्थिति में कही जा रहा हो या उसके ब्रेक फेल हो गए हो क्योकि कोई जानबूझकर तो आपकी कार को टक्कर नहीं मरेगा। इसी तरह इमोशनली इंटेलीजेंट लोग कोई वादा करने से पहले भी सोचते है वे कोई भी वादा ऐसे ही नहीं कर देते है। ये लोग किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले या प्रतिक्रिया करने से पहले सोचते है।

7. इमोशनली इंटेलीजेंट लोग अपनी असफलताओ से सीखते है। 
       जब भी कोई इमोशनली इंटेलीजेंट लोग असफल होते होते है तो ये जितने वाले से चिड़ते नहीं है बल्कि अपने आप से प्रश्न करते है कि जितने वाले व्यक्ति ने ऐसा क्या किया है जो मैंने नहीं किया है। जिससे उसे अपने आप को सुधारने के कई मौके मिल जाते है जिससे वो दोबारा मेहनत करते है और जीत हासिल करते है।

दोस्तों अपने आप में जाँच कीजिये और देखिये आपमें कौन कौन सी आदते है और फिर जो आदते नहीं है उन्हें बनाये ताकि आप भी एक अच्छे समझदार इंसान बन सके। 

खुद को समझना सीखो | Emotional Intelligence by Daniel Goleman in Hindi खुद को समझना सीखो | Emotional Intelligence by Daniel Goleman in Hindi Reviewed by SHUBHAM PAL on 11:33:00 pm Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.