Sidebar Ads

banner image

Recent Posts

banner image

एक जबरदस्त स्टार्टअप आईडिया | EK JABARDAST STARTUP IDEA





एक जबरदस्त स्टार्टअप आईडिया


 दोस्तों अगर आप स्टार्टअप की दुनिया में कदम रखना चाहते है और अपना कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहते है तो ये आपके लिए है।

हम सभी हमेशा से सुनते आये है कि  स्टार्टअप के लिए हमारे पास एक बेहतरीन आईडिया होना चाहिए तो आज आईडिया पर ही बात करते है कि एक जबरदस्त आईडिया क्या होता है ?

सबसे पहले आप से SALABLE IDEA Vs PASSIONATE IDEA पर बात करना चाहुँगा। एक ऐसा आईडिया जो बिक सकता है या एक ऐसा आईडिया जिसको लेकर आप बहुत जुनूनी है, आपने बचपन से सोच कर रखा था। लेकिन आपसे एक कड़वी सच्चाई बताना चाहुँगा कि आज के समय में जुनूनी आईडिया का कोई मोल नहीं रह गया है अगर वो बिक नहीं सकता है। आप को कोई चीज़ कितनी भी पसंद क्यों न हो, आप किसी चीज़ में कितने भी कुशल न हो लेकिन अगर वो व्यापार में नहीं बदल सकता है, यदि वो आईडिया इनकम पैदा नहीं सकता है, शेयरधारको को अमीर नहीं बना सकता है और वो आईडिया बाद में बड़ा नहीं हो सकता है तो उस आईडिया की कुछ इज्जत नहीं है।  यदि आपके पास को आईडिया है और आप उस स्टार्टअप लाने की सोच रहे है या आप स्टार्टअप के शुरुआती दौर में है और आप FUNDING के लिए परेशान है तो एक बार अपने आईडिया की जाँच कीजिये और देखिये कि आपका आईडिया SALABLE है या  PASSIONATE है क्योकि यदि आपका आईडिया SALABLE होगा तो हर व्यक्ति आपके साथ आना चाहेगा और यदि वो PASSIONATE है तो आप उस आईडिया को अकेले ही लेकर बैठे रहेंगे।
                 तो पहली शर्त यही है कि आपका आईडिया SALABLE IDEA होना चाहिए, बिकने वाला होना चाहिए।

अब बात करते है INNOVATIVE IDEA Vs PROBLEM SOLVING IDEA की। आज के समय में INNOVATION के नाम पर एक से एक कबाड़ा हो रहा है। यदि आपका इनोवेशन की बड़ी प्रॉब्लम को हल नहीं करता है या आम जनता के लिए सम्भावनाओ के दरवाजे न खोला हो तो आपका इनोवेशन सिर्फ एक इनोवेशन है। लेकिन यही आपका इनोवेशन किसी काम को मुश्किल से आसान बनाता है या किसी काम को अच्छे तरिके से कम ख़र्च में कम समय में करता है और समाज की किसी बड़ी समस्या को हल करता हो तो ही आपका आईडिया इनोवेशन काम का है, नहीं तो इनोवेशन के नाम पर कबाड़ मत पैदा कीजिये।
               एक सच्चा इनोवेशन वही होता है जो किसी बड़ी प्रॉब्लम को हल करता हो या नई संभावनाओ को पैदा करता हो वरना बाकि इनोवेशन बस एक खेल है।  तो अपने आईडिया की जाँच कीजिये कि मेरा आईडिया क्या किसी प्रॉब्लम को हल कर रहा है या सिर्फ बस एक नया आईडिया है।

फिर देखिये कि आपका आईडिया एक SMALL MARKET IDEA है या  BIG MARKET IDEA है ? कोई ऐसा आईडिया हो आपका जिसका बाजार बहुत छोटा हो बस कुछ लोगो की प्रॉब्लम को हल करता हो तो वह कुछ दूर जाकर ही खत्म हो जायेगा। आपका आईडिया ऐसा होना चाहिए कि जिसका मार्किट बहुत बड़ा हो साथ ही वो किसी एक जगह की प्रॉब्लम हल न करता हो बल्कि बहुत सारी जगह की प्रॉब्लम को हल करता हो। आपका आईडिया भाषा, स्थान, शहर, राज्य आदि से फर्क नहीं पड़ता हो वो सभी जगह चल सकता हो।  तो देखिये की आपका आईडिया एक छोटे सी जगह में सिमटकर रह जायगे या ये एक बड़ा रूप ले लेगा और करोड़ो लोगो की जिंदगी में बदलाव लाएगा।

जब भी कोई स्टार्टअप शुरू करता है तो उसके दिमाग में कई आईडिया होते है तो वो सोचता है की मैं ये भी कर लूँ और वो भी शुरू कर लूँ। तो इस समय आप एक बात याद रखिये कि स्टार्टअप कोई खेल नहीं है। ये आपको पीस कर रख देगा। आपको बाद में बहुतकुछ देगा लेकिन पहले आपका सबकुछ ले लेगा। और आप अगर एक साथ बहुत सारे आईडिया पर काम करेंगे तो आपके फेल होने की संभावना 100% तक हो जाएगी क्योकि अपना आईडिया सबको अच्छा लगता है लेकिन उसका पता तभी चलता है जब वो मैदान में आता है। इसलिए अगर आपके पास 10 आईडिया है तो 1 सबसे अच्छे को चुनिए और बाकि 9 को उठाकर कचरे के डब्बे में फेक दीजिये।  

और अंत में जो भी शुरू करना चाहते है तो अब ज्यादा सोचते मत रहिये। समय बहुत तेज़ी से निकल रहा है तो आप भी मैदान में दौड़ने के लिए निकल पड़िये।

एक जबरदस्त स्टार्टअप आईडिया | EK JABARDAST STARTUP IDEA एक जबरदस्त स्टार्टअप आईडिया | EK JABARDAST STARTUP IDEA Reviewed by SHUBHAM PAL on 11:03:00 pm Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.